फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit techkriti

रोबोवॉर, रॉक बैंड की धूम

Mon, 23 Mar 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 23 Mar 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
iit techkriti
टेककृति 2015 में विदेशी रॉक बैंड पोयट्स ऑफ द फाल ने आईआईटियंस को जमकर झुमाया। यह सिलसिला देर रात तक चला। चार दिवसीय इस टेक्निकल फेस्ट का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। ‘अमर उजाला’ इस फेस्ट का मीडिया पार्टनर है। टेककृति के आखिरी दिन रोबो वार और मेगा वर्ल्ड सहित कई कंप्टीशन के फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन


देरशाम तक 50 कंप्टीशन के रिजल्ट घोषित किए गए और इनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अलग-अलग टीमों को 35 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। एक बेस्ट आइडिया का चुनाव भी हुआ है। यह आइडिया आईटी क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें मल्टीनेशनल और नेशनल कंपनियां इनवेस्टमेंट करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


टीम टेेककृति ने आइडिया का पूरा ब्योरा नहीं दिया है। कहा है कि इनवेस्टमेंट से पहले आइडिया का खुलासा करना ठीक  नहीं है। फेस्टिवल कोआर्डिनेटर शिव्यांश टंडन, मीडिया एंड पब्लिसिटी हेड शुभ्राजीत पाल, शिवम और अमन ने बताया कि टेक फेस्ट बेहद सफल रहा है। इसमें 8000 से ज्यादा स्टूडेेंट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश, विदेश से तमाम एक्सपर्ट भी आए, जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता भी शामिल रहे। कोआर्डिनेटर ने कहा कि रविवार को इंडिया टुडे ग्रुप के वाइस चेयरमैन शेखर गुप्ता ने मीडिया के भविष्य और स्थिति की जानकारी दी।


नैट जियो पर प्रसारित होने वाले प्रोग्राम बेस्ट हंटर के होस्ट पैट स्पैन ने भी सफलता का मूलमंत्र दिया। साथ ही कहा कि काम दिल और दिमाग से करें, तभी सफलता मिलेगी। टेक फेस्ट के समापन के दौरान डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना और फेस्टिवल चेयरमैन प्रो. प्रवाल सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed