फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Suicide, Students suicide note missing before police arrived, father asks why he was not informed about di

IIT Suicide: पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र का सुसाइड नोट गायब, पिता बोले- बर्खास्तगी की जानकारी क्यों नहीं दी

Fri, 12 Jan 2024 05:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jan 2024 05:48 AM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी छात्र के सुसाइड मामले में छात्रों ने दावा किया कि विकास के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला था। कई छात्रों ने इसे देखा और पढ़ा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पत्र गायब हो गया।  पुलिस ने छात्रों से सुसाइड नोट के विषय में पूछा, लेकिन छात्र जानकारी नहीं दे सके। पुलिस अपने स्तर से पत्र की हार्ड कॉपी तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
IIT Suicide, Students suicide note missing before police arrived, father asks why he was not informed about di
IIT Kanpur Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर में छात्र विकास के खुदकुशी करने के मामले में एक सुसाइड नोट की मोबाइल फोन से खींची गई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह सुसाइड नोट विकास के खुदकुशी करने से पहले लिखा गया बताया गया है। हालांकि, पुलिस को अब तक सुसाइड नोट की हार्ड कॉपी नहीं मिली है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट कहां और किसके पास है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को आईआईटी के एक छात्र ने अपने मोबाइल से खींची गई सुसाइड नोट की फोटो दिखाई, जिसमें अपने विकास द्वारा अपनी विफलताओं को लेकर मानसिक मनाव में होने की बातें लिखी हैं।

विज्ञापन

विकास के खुदकुशी करने के बाद छात्रों ने ही दरवाजा तोड़ा था और उसे अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित किया। छात्रों ने दावा किया कि विकास के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला था। कई छात्रों ने इसे देखा और पढ़ा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पत्र गायब हो गया।

पत्र की हार्ड कॉपी तलाश रही है पुलिस
पुलिस ने छात्रों से सुसाइड नोट के विषय में पूछा, लेकिन छात्र जानकारी नहीं दे सके। पुलिस अपने स्तर से पत्र की हार्ड कॉपी तलाश रहे हैं। सुसाइड नोट चोरी होने की जानकारी मिलते ही गुरुवार को एसीपी अभिषेक पांडेय दलबल के साथ पहुंचे। छात्रों से पूछताछ और जांच की।

विज्ञापन

सीपी ने जांच के आदेश दिए
सुसाइड नोट बरामद करने के लिए छात्रों की तलाशी और पूछताछ की जा रही है। सीपी भी आईआईटी कैंपस पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सुसाइड नोट गायब होने को सीपी ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस की टीमें नोट की तलाश में जुटी हैं।

पिता बोले- उन्हें बर्खास्तगी की जानकारी क्यों नहीं दी
आईआईटी में एमटेक छात्र के खुदकुशी के मामले में आईआईटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा है। शहर पहुंचे छात्र के पिता ने बताया कि बेटे की लगातार बैक आने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया था। आईआईटी प्रशासन की ओर से उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। पिता का कहना है कि अगर उन्हें पता चलता तो शायद बेटे को खुदकुशी करने से रोक लेते।

तो शायद बेटे को खुदकुशी करने से रोक लेते
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी नेमचंद्र मीना आरएमएस में ऑफिस अधीक्षक रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटा विकास मीना आईआईटी कानपुर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पंजाब की एक संस्थान से बीटेक की पढ़ाई करने के बाद उसने एमटेक में आईआईटी में 2021 में दाखिला लिया था।

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम
आईआईटी प्रशासन ने उसे चार जनवरी को बर्खास्त कर दिया था। इसके चलते वह अवसाद में था, लेकिन उसने इस बात की जानकारी घरवालों को नहीं दी थी। वहीं, विकास के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों डॉ. रमेश कुमार और डॉ. मनोज कुमार राव के पैनल ने किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के मुताबिक विशाल की फांसी (हैंगिंग) से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन शव लेकर मेरठ चले गए।

जब घर से लौटा था तो सब ठीक था
विकास के मामा नेत्रपाल मीना अमेरिका में वैज्ञानिक हैं। कुछ दिन पहले घर आए थे। इसके चलते वह मामा और परिवार के अन्य लोगों से मिलने एक जनवरी को मेरठ गया था। पांच जनवरी के आसपास आईआईटी लौटा था। तब तक सबकुछ ठीक था। उसने परिवार को बर्खास्त किए जाने की बात की जानकारी नहीं दी।  

रात 10 बजे मिली थी विकास की खुदकुशी करने की खबर
नेमचंद्र के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 बजे आईआईटी प्रशासन ने विकास के खुदकुशी करने की परिजनों को खबर दी। वहीं, विकास के खुदकुशी करने की जानकारी मिलते ही पिता नेम चंद्र मीना, चचेरा भाई अनिल कुमार मीना, अजय कुमार मीना, लेखराज मीना, सुदेश चंद्र मीना आदि शहर पहुंच गए।

चचेरे भाई कराएंगे कानूनी कार्रवाई
पिता नेमचंद्र मीना और चचेरे भाई लोको इंस्पेक्टर अनिल कुमार मीना ने बताया कि विकास को बर्खास्त किया तो उनके अभिभावकों को भी आईआईटी प्रशासन को जानकारी देनी चाहिए थी। विकास की मुंबई में कार्यरत मौसम वैज्ञानिक बहन मीनू से भी कई बार बात हुई, लेकिन उसने उसे भी बर्खास्त होने की बात नहीं बताई। पूरे परिवार को विकास से बहुत उम्मीदें थीं। इसी के चलते बर्खास्त होने के बाद विकास अवसाद में चला गया था। चचेरे भाई अनिल कुमार ने कहा कि वह प्रकरण में कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed