फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit student can leave job for management studies

मैनेजमेंट स्टडी के लिए आईआईटीयंस छोड़ सकते जॉब 

Tue, 10 Jan 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
iit student can leave job for management studies
आई आई टी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) से एमबीए की पढ़ाई के लिए आईआईटीयंस में क्रेज बढ़ा है। इसके संकेत कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में सेलेक्ट स्टूडेंटों से मिले हैं। इनमें ज्यादातर स्टूडेंट ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के बाद सालाना मोटे वेतन पैकेज की जॉब ठुकरा सकते हैं। कैट में सेलेक्ट स्टूडेंटों ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन

कैट में सिटी के थर्ड टॉपर कन्हैया नामधर इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग से बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। अच्छे वेतन पैकेज पर अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी गोल्डमैन सैक्स में जॉब भी मिल गई है। बंगलूरू में पोस्टिंग होनी है। इससे पहले ही उनका कैट में सेलेक्शन हो गया। मूल रूप से चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी कन्हैया अब एमबीए करना चाहते हैं। इनका कहना है कि दो फील्ड की डिग्री और पढ़ाई का अनुभव शानदार होता है। जॉब या फिर उद्यमिता में अच्छा रिजल्ट मिलता है। 
विज्ञापन

99.5 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करने वाले सिविल लाइंस के यश पारिख भी आईआईटी से बीटेक इलेक्ट्रीकल  फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। जापान में इंटर्नशिप के दौरान मित्सुबिशी से जॉब ऑफर भी मिल गया। अब आईआईएम से कॉल का इंतजार है, फिर जॉब करने या फिर न करने का फैसला लिया जाएगा। यश ने हाईस्कूल (96.8 फीसदी) और इंटरमीडिएट (96.9 फीसदी) की पढ़ाई जयपुरिया स्कूल कैंट से पूरी की है। जेईई की ऑल इंडिया रैंक 367वीं थी। पिता भारत पारिख बिजनेमैन और मां रूपल पारिख हाउस वाइफ हैं। छोटी बहन मिताली पारिख केजीएयू लखनऊ से बीडीएस की पढ़ाई कर रही हैं। यश का कहना है कि कॅरियर के लिहाज से इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की डिग्री महत्वपूर्ण होती है। कारपोरेट जगत में एक्सपोजर मिलता है। बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग फाइनल ईयर के स्टूडेंट अखिल गर्ग को एडोबी में जॉब मिली है। इसी ब्रांच के विभोर वर्मा बारकलेज में अच्छे वेतन की जॉब मिली है लेकिन कैट में सेलेक्शन के बाद स्टूडेंट जॉब छोड़ने का मन बना रहे हैं। स्टूडेंटों का कहना है कि हर स्टूडेंट का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग और आईआईटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई का होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट देखें
वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed