फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT: Spring loaded fans to be installed to prevent suicides

आईआईटी : आत्महत्या रोकथाम के लिए लगेंगे स्प्रिंग लोडेड पंखे

Thu, 26 Mar 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
IIT: Spring loaded fans to be installed to prevent suicides
कानपुर। आईआईटी कानपुर में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए संस्थान ने अनूठी पहल की है। पंखे से फंदा लगाकर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अब छात्रावासों में लगे सामान्य की जगह स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए जाएंगे। अधिक भार से स्प्रिंग के कारण यह पंखे नीचे झुक जाएंगे जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। वहीं, छात्रों को हर समय सहायता देने के लिए संस्थान ने योर दोस्त नाम की ऑनलाइन काउंसलिंग और इमोशनल वेलनेस प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे छात्र, शिक्षक और कर्मचारी कभी भी फोन या ऑनलाइन माध्यम से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों में हुई नौ आत्महत्याओं के बाद जागे संस्थान प्रशासन ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य व सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब संस्थान केवल उपचार तक सीमित नहीं रहकर जागरूकता और रोकथाम पर भी बराबर ध्यान दे रहा है, ताकि समय रहते हर व्यक्ति को सहायता मिल सके। संस्थान में हुईं अधिकांश आत्महत्या में पंखे से फंदा लगाने के मामले सामने आए हैं। इसके कारण पंखों में बदलाव का निर्णय लिया गया है। हालांकि इसे केवल एक रोकथाम उपाय के रूप में देखा जा रहा है।इसके साथ ही काउंसलिंग सेवाओं को भी सशक्त करते हुए यहां सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग (सीएमएचडब्ल्यू) की स्थापना की गई है। इसमें 10 मनोवैज्ञानिक, एक मनोचिकित्सक और तीन विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं, जो जरूरत पर तत्काल सहायता प्रदान करते हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कार्यशालाएं, संवाद सत्र और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएचडब्ल्यू के हेड एडमिन प्रो. सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि संस्थान छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के मामलों की जांच में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर ही स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed