{"_id":"5d7e3e028ebc3e93ac720412","slug":"iit-senior-professor-accused-of-molesting-france-girl-student-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फंसे आईआईटी प्रोफेसर छुट्टी पर गए, लग चुके हैं कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फंसे आईआईटी प्रोफेसर छुट्टी पर गए, लग चुके हैं कई आरोप
Sun, 15 Sep 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में फंसे आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए हैं। प्रोफेसर ने इंस्टीट्यूट प्रशासन को इस बाबत पत्र भी भेज दिया है। चर्चा है कि उन्होंने इंटर्नल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) में मेडिकल रिपोर्ट लगाई है।
संस्थान सूत्रों के मुताबिक शिकायत के बाद आरोपी प्रोफेसर को उनके साथियों ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उन्हें मानसिक तौर पर अस्वस्थ बताया है। इसमें ऐसी बीमारी का जिक्र किया गया है जिसके कारण वह ऐसी हरकतें करते हैं।
काउंसलिंग भी कराई जा रही है। वहीं आईसीसी के पास अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए अब महज एक सप्ताह है। यही रिपोर्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, फ्रांस दूतावास और फ्रांस के उस विश्वविद्यालय को भी भेजी जाएगी जहां से छात्रा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां अध्ययन करने आई थी।
विज्ञापन
पुराने मामलों ने बढ़ाईं मुसीबतें
सूत्रों के मुताबिक प्रोफेसर पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं। फ्रांसीसी छात्रा और उसके बाद पुराने मामलों के पीड़ितों के बयानों ने प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
छवि सुधारने के लिए कहा
पिछले दो साल से इंस्टीट्यूट में कई ऐसे मामले हुए जिनसे संस्थान की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी खराब हुई है। नोएडा में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में सभी ने संस्थान की छवि सुधारने के लिए निदेशक को उचित कदम उठाने के लिए कहा।