फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT's technology will be the Global Market

आईआईटी की तकनीक को मिलेगा ग्लोबल मार्केट

Wed, 13 Jan 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 13 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
IIT's technology will be the Global Market

आईआईटी की रिसर्च और तकनीक को ग्लोबल मार्केट दिलाने के लिए जल्द ही आईआईटी और कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन (कियोनिक्स) के बीच एमओयू साइन होगा।

विज्ञापन



इसके तहत आईटी हब बंगलूरू में एक इनोवेशन सेंटर बनाया जाएगा। सेंटर में साइबर सिक्योरिटी सिस्टम, आईआईटी की रिसर्च, तकनीकी और उत्पादों का सेटअप लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यहां से देशी और विदेशी कंपनियों में उत्पादों की मार्केटिंग की जाएगी। एमओयू के तहत समय-समय पर कियोनिक्स और आईआईटी अपनी-अपनी तकनीक, मैन पॉवर को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार आदान प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने मंगलवार को आईआईटी में बुलाई गई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमओयू को अंतिम रूप देकर 31 जनवरी तक साइन कर लिया जाएगा। मार्च तक इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।

कियोनिक्स के चेयरमैन यूबी वेंकटेश ने बताया कि समझौते से संस्थान में यूजी, पीजी और पीएचडी के स्टूडेंटों को रिसर्च के लिए अनुदान और पीजी स्टूडेंटों को रिसर्च फेलोशिप भी दी जाएगी।

इसके अलावा जॉब के अवसर, कर्मचारियों को एडवांस ट्रेनिंग, लेक्चर, सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रानिक्स में भागीदारी, किसानों और एग्रोबायोटिक कंपनियों का आईआईटी से सीधे संवाद, शहर की इंडस्ट्री को नए अवसर उपलब्ध कराएंगे। आईआईटी में बनाए जा रहे साइंस एंड टेक्नोलॉजी ईको पार्क, लखनऊ में नॉलेज सेंटर फॉर ट्रेनिंग की स्थापना में भी मदद करेंगे।

कियोनिक्स की टीम ने आईआईटी में सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन और प्लेन की सहायता से शहर का स्ट्रक्चर परखा और डाटा भी एकत्र किया। वार्ता में कियोनिक्स के प्रबंध निदेशक राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. अमलेंदु चंद्रा और डॉ. समीर खांडेकर भी मौजूद रहे।


यह है कियोनिक्स
कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन (कियोनिक्स) कर्नाटक सरकार का ही एक उपक्रम है। इसकी स्थापना 1976 में इलेक्ट्रानिक्स से संबंधित उद्योगों को आगे बढ़ाने, कर्नाटक राज्य में आईटी इंडस्ट्रीज के लिए उच्च स्तरीय संरचना उपलब्ध कराने, जनसामान्य में आईटी शिक्षा का विस्तार करने और ई-गवर्नेंस के लिए अत्याधुनिक उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed