फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit

पॉजिटिव प्रेशर रेसपिरेटर डिवाइस कोरोना के संक्रमण से बचाएगी

Fri, 17 Apr 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
iit
कानपुर। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण और एन 95 मास्क की कम उपलब्धता को देखते हुए आईआईटी कानपुर और एसपीजीआई ने मिलकर डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा देने के लिए पॉजिटिव प्रेशर रिस्परेटर सिस्टम नाम की डिवाइस तैयार की है। आसानी से उपलब्ध उपकरणों की मदद से इस डिवाइस को तैयार किया गया है। यह डिवाइस संक्रमित मरीजों की देखरेख में जुटे डॉक्टरों को संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित करेगी। इस डिवाइस की मदद से संक्रमण का खतरा 99 से 100 फीसदी तक कम होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर नचिकेता तिवारी और एसपीजीआई में कोविड-19 आईसीयू प्रभारी प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता के नेेतृत्व में इसका निर्माण हुआ है। प्रो. नचिकेता ने बताया कि कोरोना संक्रमित रोगियों के बीच में काम कर रहे डॉक्टर और मेडिकल टीम संक्रमण से बचने के लिए मॉस्क का उपयोग करती है। यह एन 95 मास्क बाहर के संक्रमण को शरीर में फैलने नहीं देता है। संक्रमण को रोकने में यह मास्क केवल 95 फीसदी तक ही सफल है। मास्क की सील अगर ढीली रह गई तो शरीर संक्रमित हो सकता है।
विज्ञापन

प्रो. नचिकेता ने कहा कि पीपीआरई नाम की डिवाइस कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी मददगार है। इस डिवाइस में नाक और नाक के नीचे चेहरे को पूरी तरह से कवर किया जाता है। डिवाइस में शुद्ध हवा के दो स्त्रोत हैं। डिवाइस को ऑक्सीजन सिलेंडर या फिर हवा की बोतल से जोड़ा गया है। हवा की बोतल व्यक्ति अपनी जांघ पर बांधेगा। हवा की निकासी के लिए दो वाल्व लगाए गए हैं। एक से शुद्ध हवा आएगी और दूसरे से हवा बाहर निकलेगी। इसमें बैक्टीरियल बायो फिल्टर भी लगाया है। यह सिलिंडर की हवा को भी शुद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि सिलिंडर की हवा शुद्ध ही होती है। कोई रिस्क न लेते हुए इस फिल्टर से एक बार और हवा साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed