फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Professor Manindra said Corona will spread due to election rallies

यूपी: आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र बोले- चुनावी रैलियां फूंकेंगी कोरोना पीक का बिगुल

Sun, 02 Jan 2022 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jan 2022 11:38 PM IST
सार

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि मॉडल के पैरामीटर की वैल्यू में तेज बदलाव दिखने लगे हैं। सभी लोगों को सुरक्षित रहने पर फोकस करना होगा।

विज्ञापन
IIT Professor Manindra said Corona will spread due to election rallies
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित हो रहीं रैलियों से कोरोना के पीक का शंखनाद हो सकता है। यह कहना है आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का। अपने गणितीय मॉडल सूत्र से दूसरी लहर की भयावहता का आकलन करने वाले प्रो. अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन


चुनाव हों या न हों, कोरोना की तीसरी लहर का पीक आना निश्चित है। उन्होंने कहा कि लहर की शुरुआत हो गई है। केस तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका पीक फरवरी में आएगा। कहा, अब तक के डाटा के आधार पर यह तय है कि ओमिक्रॉन कई राज्यों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


प्रो. अग्रवाल ने बताया कि मॉडल के पैरामीटर की वैल्यू में तेज बदलाव दिखने लगे हैं। सभी लोगों को सुरक्षित रहने पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव न होने पर कुछ समय के लिए पीक टल सकता है, लेकिन पीक आएगा जरूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वैरिएंट खतरनाक नहीं है। डेल्टा वैरिएंट फेफड़ों, दिल और लिवर को प्रभावित करता है पर ओमिक्रॉन में ऐसा नहीं है। देश में तीसरी लहर के पीक पर एक लाख लोगों पर अस्पतालों में 80 हजार बेड की जरूरत पड़ सकती है। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में तीसरी लहर आसानी से गुजर गई। वहां डेल्टा वैरिएंट के कारण अस्पतालों में भर्ती हुए लोगों के मुकाबले ओमिक्रॉन में पांच गुना कम लोग अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed