{"_id":"5c38579ebdec22732d01fa52","slug":"iit-missing-lab-assistant-found-dead-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट से 3 दिन पहले लापता आईआईटी लैब असिस्टेंट का शव गंगा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट से 3 दिन पहले लापता आईआईटी लैब असिस्टेंट का शव गंगा में मिला
Fri, 11 Jan 2019 02:51 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिठूर में श्मशान घाट से तीन दिन पहले लापता हुए आईआईटी के लैब असिस्टेंट प्रवीण कुमार शर्मा (37) का शव गुरुवार को गंगा में उतराता मिला। उनके परिवार में पत्नी रीना, चार साल की बेटी प्रिंसी है। मोके पर पहुंची स्थानूस थान क्षेत्र की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नौबस्ता के बौद्ध नगर निवासी प्रवीण कुमार आईआईटी के एयरोनॉटिक्स डिपार्मेंट में लैब असिस्टेंट थे। जालंधर (पंजाब) यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर छोटे भाई नवीन ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर प्रवीण घर से दोस्त के पिता की अंत्येष्टि में जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। मंगलवार को उनकी बाइक बिठूर के श्मशान घाट पर मिली थी। नौबस्ता थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि परिजनों ने पूछताछ में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात कही है, जांच के बाद ही सही वजह सामने आ सकेगी।