फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur's Manas will reveal how clean Mumbai's air is

Kanpur News: मुंबई की हवा कितनी साफ बताएगा आईआईटी कानपुर का मानस

Fri, 05 Dec 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur's Manas will reveal how clean Mumbai's air is
कानपुर। मुंबई में बढ़ रहे वायु प्रदूषण की रियल टाइम जानकारी आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट मानस से मिलेगी। इससे मुंबई की हवा कितनी साफ है और कहां पर प्रदूषण ज्यादा है यह जानना अब और आसान हो जाएगा। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी की टीम ने खास प्रोजेक्ट मानस – मुंबई एयर नेटवर्क फॉर एडवांस्ड साइंसेज तैयार किया है।
विज्ञापन


अब तक मुंबई में हवा मापने के लिए सिर्फ कुछ बड़े सेंसर थे जिससे पूरे शहर की सही तस्वीर नहीं मिल पाती थी। मानस नेटवर्क में छोटे-छोटे लो-कॉस्ट एयर मॉनिटरिंग सेंसर लगाए गए हैं जो शहर के लगभग हर इलाके से रियल-टाइम डेटा देंगे।
विज्ञापन


शुरुआत में 30 सेंसर लगाए गए थे जिन्हें अब 75 किया जा रहा है। इन सेंसर की खास बात यह है कि यह सौर ऊर्जा से चलते हैं और मॉड्यूलर डिजाइन वाले हैं यानी इन्हें आसानी से कहीं भी लगाया जा सकता है। इनकी लागत भी काफी कम है जिससे बड़ी संख्या में सेंसर लगाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर प्रो. सच्चिदानंद ने बताया कि अभी मुंबई में 25-25 किलोमीटर के अंतर पर एक सेंसर था। इससे यह पता लगाना मुश्किल होता था कि किस मोहल्ले में हवा खराब है। लेकिन मानस नेटवर्क से हर जगह की ताजा जानकारी मिलेगी।


मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने भी इसकी सराहना की है। लो कॉस्ट एयर मॉनिटरिंग सिस्टम किफायती है जिससे प्रशासन समय रहते चेतावनी दे सकेगा। आईआईटी कानपुर का यह मॉडल सफल रहा तो इसे देश के अन्य बड़े शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed