फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur will strengthen the Army's Western Command

UP: सेना की पश्चिमी कमान को मजबूत करेगा आईआईटी कानपुर, लेफ्टिनेंट जनरल ने साइन किया एमओयू

Sat, 21 Jun 2025 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 08:45 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी के निदेशक और पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल ने एमओयू साइन किया।

विज्ञापन
IIT Kanpur will strengthen the Army's Western Command
सेना की पश्चिमी कमान को मजबूत करेगा आईआईटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान को मजबूत करने का बीड़ा आईआईटी कानपुर ने उठाया है। संस्थान के वैज्ञानिक और स्टार्टअप सैन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए नवाचार करेंगे। इसी उद्देश्य के साथ आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और सेना की पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, पीवीएसएम, एवीएसएम ने एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन


सैन्य टीम ने प्रो. नितिन सक्सेना के नेतृत्व वाले सेंटर फॉर डिवेलपिंग इंटेलिजेंट सिस्टम्स (सीडीआइएस), प्रो. अभिषेक के नेतृत्व में संचालित ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्रो. सडेरला की ओर से संचालित यूएवी लैब तथा सी3आई हब का भ्रमण भी किया। यहां यूएवी और रोबोटिक्स स्टार्टअप ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि ज्ञान के आदान-प्रदान, संयुक्त परियोजनाओं, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सुरक्षा व विकास की आवश्यकताओं के अनुरूप यह एमओयू तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में सहायक होगा। समझोते के तहत ड्रोन-यूएवी और रोबोटिक नवाचारों का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

IIT Kanpur will strengthen the Army's Western Command
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
एक और महत्वपूर्ण कदम
निदेशक प्रो. अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन शैक्षणिक अनुसंधान और वास्तविक रक्षा आवश्यकताओं के बीच की दूरी को मिटाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी का उद्देश्य अभियांत्रिकी, भौतिक विज्ञान, जैव-चिकित्सा विज्ञान, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में साझा शोध को बढ़ावा देना है। इसके तहत सैन्य अधिकारियों को भी विभिन्न तकनीकों को सीखने का अवसर मिल सकेगा।

IIT Kanpur will strengthen the Army's Western Command
यूएवी और रोबोटिक्स स्टार्टअप ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
नवाचार और इंक्यूबेशन केंद्र के प्रोफेसर इंचार्ज दीपू फिलिप ने इन्क्यूबेशन केंद्र और स्मार्ट सिस्टम्स एंड ऑपरेशन लैब में हो रहे नवीन अनुसंधानों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रो. कुमार वैभव श्रीवास्तव, प्रो. अभिषेक सरकार, प्रो. बिशाख भट्टाचार्य, प्रो. शक्ति सिंह गुप्ता, प्रो. अभिषेक, और प्रो. भरत लोहानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed