{"_id":"5c271fe0bdec22571463da63","slug":"iit-kanpur-will-start-to-job-and-degree-the-course-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी करने वालों को डिग्री देगा आईआईटी, शुरू होगा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी करने वालों को डिग्री देगा आईआईटी, शुरू होगा कोर्स
Sat, 29 Dec 2018 02:36 PM IST
gaurav gaurav
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, एनालिटिक्स, बैंकिंग आदि में नौकरी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अगर आप अपनी जॉब फील्ड में आगे बढ़ने के लिए अपडेट रहना चाहते हैं, तो आईआईटी कानपुर आपकी मदद करेगा। आप आईआईटी से अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े विषय में मास्टर डिग्री हासिल कर पाएंगे। इस कोर्स को ऑनलाइन माइक्रो मास्टर प्रोग्राम नाम दिया गया है। जल्द ही इसे इंस्टीट्यूट में शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए आपको छुट्टी भी नहीं लेनी होगी और प्रोग्राम के बाद आपको आईआईटी की डिग्री भी मिल जाएगी। इससे आपको पदोन्नति भी मिलेगी और आईआईटी का टैग भी जुड़ जाएगा। इंस्टीट्यूट प्रशासन ने इस कोर्स को शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। प्रोग्राम का प्रारूप तैयार करने के लिए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर टीवी प्रभाकर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इंस्टीट्यूट प्रशासन इसे अगले सत्र से शुरू कर सकती है।
इन विषयों का शुरू होगा कोर्स
इंस्टीट्यूट प्रशासन ने शुरू में डाटा स्ट्रक्चर, फाइनेंशियल इंजीनियरिंग, टेलीकॉम, मैनुफैक्चरिंग सहित अन्य विषयों में कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी विषयों पर अंतिम फैसला कमेटी की बैठक में ही होगा। इसमें तय होगा कि कौन से विषय की मौजूदा समय ज्यादा डिमांड है।
अत्याधुनिक तकनीक और रिसर्च से हो पाएंगे अपडेट
इंस्टीट्यूट में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (सीडीटीई) के माध्यम से प्रौद्योगिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें नौकरी कर रहे लोगों को उनके क्षेत्र में आए नए बदलावों और शोध कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। नई तकनीकि व कार्यशैली समझाई जाएगी, ताकि वह अपनी कंपनी में उसे लागू करके सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा का केंद्र होगा स्थापित
इंस्टीट्यूट प्रशासन ने कैंपस में दूरस्थ शिक्षा का केंद्र भी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन (सीडीसीई) नाम दिया गया है। इसमें सभी शोध समन्वयकों की सहायता ली जाएगी।