{"_id":"67e8506ff45dc6aecd07d708","slug":"iit-kanpur-gets-national-electoral-property-award-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121359-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी कानपुर को मिला नेशनल इलेक्चुअल प्रॉपर्टी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी कानपुर को मिला नेशनल इलेक्चुअल प्रॉपर्टी पुरस्कार
विज्ञापन
आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल को पुरस्कार देते उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।
- फोटो : संस्थान
कानपुर। आईआईटी को भारतीय शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रतिष्ठित नेशनल इलेक्चुअल प्रॉपर्टी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नवाचार और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में संस्थान की अग्रणी भूमिका को मान्यता प्रदान करता है।
भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल को यह पुरस्कार प्रदान किया। उनके साथ आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के अनुसंधान प्रतिष्ठान अधिकारी अंशु सिंह भी मौजूद रहे।
निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे प्रयासों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार से मान्यता मिली है। हमारे संकाय, शोधकर्ताओं और छात्रों ने लगातार अपनी नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। यह सम्मान भारत और दुनिया के लिए प्रभावशाली अनुवाद संबंधी शोध और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। (संवाद)