फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur Convocation on 29th, 2332 students will get degrees, Prof. Jayati Y Murthy will be the chief guest

IIT Kanpur: 29 को दीक्षांत समारोह, 2332 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां, प्रो. जयति वाई मूर्ति होंगी मुख्य अतिथि

Wed, 26 Jun 2024 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

Kanpur News: दीक्षांत समारोह के लिए आईआईटी कानपुर प्रशासन ने ड्रेस कोड जारी किया है। इस वर्ष स्नातक करने वाले 2,332 छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
IIT Kanpur Convocation on 29th, 2332 students will get degrees, Prof. Jayati Y Murthy will be the chief guest
iit kanpur - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर का 57वां दीक्षांत समारोह 29 जून को होगा। इसमें विभिन्न विषयों के 2,332 छात्रों को उपाधि मिलेगी। मुख्य अतिथि के रूप में ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए की अध्यक्ष प्रो. जयति वाई मूर्ति शामिल होंगी। प्रो. मूर्ति आईआईटी कानपुर की पूर्व छात्रा भी रही हैं। इसमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन, आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

इस वर्ष स्नातक करने वाले 2,332 छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। मुख्य सभागार में पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में सीनेट पोस्ट-ग्रेजुएट कमेटी के अध्यक्ष और सीनेट अंडर-ग्रेजुएट कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग व्याख्यान कक्षों में छात्रों को अलग-अलग विभागों की ओर से डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

डिग्री प्राप्त करने वालों में 226 पीएचडी, 457 एमटेक और 842 बीटेक छात्र शामिल हैं। एमएससी से 165, एमबीए से 36, एमटेक पीएचडी से 12, एमडेस ज्वाइंट डिग्री से एक, एमडेस से 17, एमएस (शोध) से 77, पीजीपीएक्स-वीएलएफएम से 40, डबल मेजर से 26, डुअल डिग्री से 89, एमएस पीडी से 14, बीएस से 125 और ई-मास्टर्स से 205 छात्र शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किया है ड्रेस कोड
वहीं, समारोह के लिए आईआईटी कानपुर प्रशासन ने ड्रेस कोड जारी किया है, जिसमें पुरुष छात्र क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहनेंगे तथा छात्राएं क्रीम रंग का कुर्ता, सफेद चूड़ीदार पायजामा या लेगिंग तथा जूते पहनेंगी।

आईआईटी कानपुर की पूर्व छात्रा हैं प्रो जयति वाई मूर्ति
प्रो.जयति वाई मूर्ति ने 1979 में आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की है। 2012 में उन्हें प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया था । उन्हें 2022 में ओएसयू के 16वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, जो विश्वविद्यालय का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं। प्रो. मूर्ति इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध लीडर हैं और विविधता, समानता और समावेश पर ध्यान के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed