फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT kanpur case is noose around neck for police where girl student is getting trapped ACP is playing tricks

IIT Rape Case: मामला पुलिस के लिए बन रहा गले की फांस, जहां छात्रा फंसती जा रही…वहीं दांव-पेंच चल रहा एसीपी

Sat, 03 May 2025 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 May 2025 01:42 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी की पत्नी का कहना है कि उनके शौहर को हनीट्रैप में फंसाया है। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह कोर्ट में साबित कर देंगे। हालात कैसे भी हों, वह अपने शौहर के लिए इंसाफ मिलने तक लड़ती रहेंगी।

विज्ञापन
IIT kanpur case is noose around neck for police where girl student is getting trapped ACP is playing tricks
एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर आईआईटी की पीएचडी छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला अब पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। शादीशुदा होने की जानकारी के बाद भी रिलेशन में रहने वाली छात्रा अपनी ही दी तहरीर और बयान में फंसती दिख रही है, वहीं यौन उत्पीड़न जैसे संगीन मामले के बाद कानूनी दांव-पेंच एसीपी के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन

कभी लव जिहाद तो कभी धर्मांतरण जैसे आरोप लगाने वाली छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले में जातिवाद एंगल भी शुरू हो गया है। आईआईटी छात्रा का आरोप है कि पहले पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। जब उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तब जाकर एफआईआर हुई, लेकिन गिरफ्तारी में हीलाहवाली की गई।

विज्ञापन

आईटी एक्ट के अंतर्गत दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराई
इसका फायदा आरोपी ने उठाया और हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। इसके बाद मिलने जुलने वालों से सुलह के लिए दबाव बनवाया। उन्होंने आईटी एक्ट के अंतर्गत दूसरी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, डीजीपी और महिला आयोग को ई-मेल के माध्यम से शिकायत की।

शौहर के लिए इंसाफ मिलने तक लड़ती रहूंगी
पुलिस की ओर से सिर्फ एसआईटी का गठन हुआ। अब उन पर आरोपी के परिजन की ओर से एफआईआर करा दी गई है। वहीं एसीपी की पत्नी का कहना है कि उनके शौहर को हनीट्रैप में फंसाया है। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह कोर्ट में साबित कर देंगे। हालात कैसे भी हों, वह अपने शौहर के लिए इंसाफ मिलने तक लड़ती रहेंगी।

विज्ञापन

पत्नी ने कहा- आई लव हिम, आई लव हिम
उसे (छात्रा) पहले से पता था कि मोहसिन शादीशुदा हैं। फिर भी वो एक महिला होकर भी आगे बढ़ी। उसने पति को हनीट्रैप किया। सभी को पता था कि वह मोहसिन की पत्नी हैं। क्या यह उसको नहीं पता था ? वो कैसे इतनी अन्जान बनी रही, यह उन्हें नहीं मालूम। उन्हें अच्छी तरह याद है, उसने कहा था कि मैं उनको प्यार करती हूं। आई लव हिम, आई लव हिम। पति से भी गलती हुई है लेकिन दुष्कर्म, ब्लैकमेल या लव जिहाद जैसे आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed