{"_id":"5fc326678ebc3e9b8f2e7821","slug":"iit-kanpur-backward-than-delhi-university-du-ranked-71st-and-iit-72nd","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी पिछड़ा आईआईटी कानपुर, डीयू की 71वीं तो आईआईटी की 72वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी पिछड़ा आईआईटी कानपुर, डीयू की 71वीं तो आईआईटी की 72वीं रैंक
Sun, 29 Nov 2020 10:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी कानपुर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पिछड़ गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी की 71वीं रैंक है, जबकि आईआईटी कानपुर को 72वीं रैंक मिली है। पिछले साल आईआईटी कानपुर छठवें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी सातवें स्थान पर थी।
वहीं वर्ल्ड रैंकिंग में पिछले वर्ष के मुकाबले 59 रैंक पिछड़कर संस्थान 350वीं रैंक पर आ गया। देश में टॉप करने वाले आईआईटी मुंबई को एशिया में 37वीं रैंक मिली है। आईआईटी दिल्ली 47वें और आईआईटी मद्रास 50वें स्थान पर है। क्वेकक्योरिली साइमंड्स ग्लोबल हायर एजुकेशन हर वर्ष क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग जारी करता है।
यह दुनिया का सबसे बड़ा हायर एजुकेशन नेटवर्क है। शैक्षणिक गतिविधियां, शोध कार्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर संस्थानों की रैंकिंग जारी होती है। आईआईटी कानपुर शोध कार्य, स्टार्टअप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करता रहता है लेकिन शिक्षक और छात्र अनुपात के मामले में थोड़ा पिछड़ा है।
विज्ञापन
यहां इंटरनेशनल शिक्षक और छात्रों की संख्या कम है। वहीं क्यूएस इंडिया रैंकिंग में आईआईटी मुंबई को पहला स्थान मिला है जबकि आईआईटी कानपुर सातवें स्थान पर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी छठवें स्थान पर है। वहीं, दुनिया में यूएस की एमआईटी टॉप पर है। एशिया में सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर अव्वल है। दूसरे नंबर पर सिंगहुआ यूनिवर्सिटी, तीसरे नंबर पर नयंग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी सिंगापुर, चौथे स्थान पर हांगकांग यूनिवर्सिटी और पांचवें स्थान पर चीन की जेजियांग यूनिवर्सिटी है।
देश के संस्थान और विश्वविद्यालयों की रैंकिंग
संस्थान/विश्वविद्यालय रैंकिंग
आईआईटी मुंबई 37
आईआईटी दिल्ली 47
आईआईटी मद्रास 50
आइआइएससी बंगलूरू 56
आइआइटी खड़गपुर 58
दिल्ली विश्वविद्यालय 71
आइआइटी कानपुर 72
जेएनयू 81
आइआइटी रुड़की 103
आइआइटी गुवाहाटी 117
हैदराबाद विश्वविद्यालय 142