{"_id":"685910a1233c58652c053b77","slug":"iit-kanpur-2848-students-got-degrees-in-the-58th-convocation-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT Kanpur: 58वें दीक्षांत समारोह में 2848 छात्रों को मिली उपाधियां, मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Kanpur: 58वें दीक्षांत समारोह में 2848 छात्रों को मिली उपाधियां, मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
सार
IIT Convocation News: संस्थान के इतिहास में पहली बार 2848 छात्रों को उपाधियां मिली। तलिन गुप्ता को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, ध्रुव मिश्रा और कलश तलाटी को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल दिया गया।
विज्ञापन
आईआईटी का 58वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी के 58वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को कई रिकॉर्ड दर्ज हुए। संस्थान के इतिहास में पहली बार रिकाॅर्ड 2848 मेधावियों को उपाधियां दी गईं। इसके साथ ही 300 से अधिक पीएचडी देने का भी रिकाॅर्ड कायम हुआ। दीक्षांत में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र तलिन गुप्ता को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल दिया गया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र ध्रुव मिश्रा (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) और फिजिक्स के छात्र कलश तलाटी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल मिला।
मुख्य अतिथि आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा और बीओजी के कार्यवाहक चेयरमैन महेश गुप्ता ने मेधावियों को पदक व उपाधि दीं। आईआईटी के मुख्य ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह का शुभारंभ शोभा यात्रा से हुआ। मुख्य अतिथि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, बीओजी (बोर्ड ऑफ गवर्नेंस) के कार्यवाहक चेयरमैन महेश गुप्ता और निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दीप जलाया। समारोह में मेधावियों को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल और रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज के अलावा विभिन्न प्रायोजित पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आईआईटी दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र वरुण टोकस को रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज और केमिस्ट्री के शोधार्थी अभिषेक कुमार यादव को डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं, शिक्षकों को मिलने वाले पुरस्कार में प्रो. नीरज मिश्रा को गोपाल दास भंडारी मेमोरियल डिस्टिंग्विश टीचर अवाॅर्ड और प्रो. दूतिका वत्स को सुशीला एंड कांतिलाल मेहता अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
आईआईटी दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ही शिक्षक समारोह में अनुपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि बताया कि दीक्षांत में पहली बार रिकॉर्ड 2848 मेधावियों को उपाधि और 302 को पीएचडी उपाधि दी गई है।
आईआईटी दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह में कार्यवाहक चेयरमैन महेश गुप्ता ने कहा कि जॉब लेने वाले नहीं जॉब देने वाले बनें। दीक्षांत को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में ऑडिटोरियम में सभी पदक प्राप्तकर्ता छात्रों को पदक और उपाधियां दी गईं। वहीं, अन्य सभी छात्रों को दूसरे चरण में विभिन्न लेक्चर हाल में आयोजित समारोह में उपाधियां दी गईं।
आईआईटी दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इन मेधावियों को मिला सर्वोच्च पदक
तलिन गुप्ता - प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, जनरल प्रोफिशिएंसी मेडल
कलश तलाति - डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम), भगवातुला प्रोजेक्ट अवाॅर्ड
ध्रुव मिश्रा - डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल (चारवर्षीय पाठ्यक्रम), आईआईटी कानपुर एक्सीलेंस अवाॅर्ड (लीडरशिप इन स्टूडेंट्स अफेयर्स), डीआरडी आलराउंडर अवाॅर्ड
वरुण टोकस - रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइज
अभिषेक कुमार यादव - डॉ. शंकर दयाल शर्मा मेडल