फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit developed lucknow and kanpur as knowledge cluster

इन दो शहरों में बनेगा नॉलिज क्लस्टर, प्रदूषण पर होगा काम.. सरकार के सलाहकार ने दिया प्रस्ताव

Thu, 10 Jan 2019 07:51 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 10 Jan 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
iit developed lucknow and kanpur as knowledge cluster
डेमो

कानपुर में बढ़ते हुए प्रदूषण स्तर ने केंद्र सरकार की चिंता बड़ा दी है। अब सरकार ने कानपुर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आईआईटी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसे देखते हुए एक सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए आईआईटी कानपुर आए सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर डा. अरबिंदा मित्रा ने आइआइटी को कानपुर व लखनऊ में नॉलिज क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन

नॉलिज क्लस्टर विकसित होने के बाद इन शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण, उससे सुरक्षा के उपाय, नागरिकों पर पडने वाले प्रभावेें का अध्ययन किया जाएगा। आइआइटी इस प्रोजेक्ट काे लीड करेगा। जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग व दूसरे तकनीकी संस्थानों के साथ मिलकर प्रदूषण से दो दो हाथ करने की योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

आइआइटी में बढ़ते हुए प्रदूषण पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में डा. अरबिंदा मित्रा ने कहा कि प्रदूषण के परिणामों का विश्लेषण करने के बाद ही यह पता लगाया जाएगा कि किन क्षेत्रों में अधिक है। उसके क्या करण हैं। आईआईटी उसे नियंत्रित करने के लिए तकनीकी इजाद करेगा। जिसमें लखनऊ के तकनीकी शिक्षण संस्थानों की मदद ली जाएगी। इसके लिए पीजीआइ व किंज जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से मदद ली जा सकती है। इस प्रोजेक्ट को देश के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


डा. मित्रा ने बताया कि देश में वैज्ञानिकों की कमी है। दस लाख में सिर्फ 220 वैज्ञानिक हैं। विदेशों में यह संख्या 1500 से 2000 के करीब है। रिसर्च करने वालों की संख्या में इजाफा करने के लिए स्कूली बच्चों को इंस्पायर करने के लिए योजना चलाई गई है। इस योजना से दस लाख बच्चे जुड़ चुके हैं। रिसर्च केवल लैब तक ही सीमित न रहे इसके लिए फंड बढ़ाने की तैयारी है। दस वर्ष में तीन गुना रिसर्च फंड बढ़ाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed