फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT alumnus Abhishek will play for Japan cricket team

Kanpur News: आईआईटी के पूर्व छात्र अभिषेक जापान क्रिकेट टीम से खेलेंगे

Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
IIT alumnus Abhishek will play for Japan cricket team
जापान क्रिकेट टीम में चुने गए पूर्व आईआईटी कानपुर के छात्र अभिषेक आनंद।  - फोटो : स्रोत, संगठन।
कानपुर। आईआईटी कानपुर के रसायन विज्ञान विभाग में पढ़ाई कर चुके अभिषेक आनंद का ख्यन जापान की क्रिकेट टीम में हुआ है। वह आईआईटी कानपुर में वर्ष 2017 से 2022 तक रहकर पढ़ाई के साथ-साथ आईआईटी क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे थे। आईआईटी कानपुर से ही उन्हें जापान की एक कंपनी ने साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर अपने यहां पर नियुक्त किया। वह मई में तीन देशों की सीरीज में जापान की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीरीज में थाईलैंड, जापान और कुक आइलैंड्स के बीच दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आइआइटी टीम के क्रिकेट कोच पंकज पांडेय ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले रिटायर्ड पुलिस अधिकारी विशनु देव और मां किशन देवी के बेटे अभिषेक आंनद को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। आईआईटी कानपुर में पढ़ाई के दौरान उन्होंने केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के साथ ही अन्य लीग में बेहतर प्रदर्शन किया। अभिषेक ने बताया कि आईसीसी के टी-20 विश्वकप और एशिया कप में खेलने के लिए जापान का क्वालिफाइंग राउंड होगा। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर जापान टीम को आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed