{"_id":"5b1e25fe4f1c1b8c278b50fb","slug":"adani-s-company-to-get-the-ganges-to-get-rid-of-dirt-next-month-will-start-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा को गंदगी से निजात दिलाने को आगे आई अडानी की कंपनी, अगले महीने होगा काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को गंदगी से निजात दिलाने को आगे आई अडानी की कंपनी, अगले महीने होगा काम शुरू
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए अडानी की कंपनी सहित 6 कंपनियां आगे आई हैं। इन कंपनियों की टेक्निकल बिड खुल गई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में इसका अध्ययन शुरू हो गया है। माह के अंत तक कंपनी का नाम तय होने और जुलाई से कार्य शुरू होने की संभावना है।
डेमो पिक
इस प्लांट के लिए केडीए ने जमीन दे दी है। ठेका लेने वाली कंपनी इस एसटीपी के साथ ही शहर में सीवेज शोधित करने वाले सभी एसटीपी और सीवेज पंपिंग स्टेशनों की सीएमसी का भी जिम्मा लेगी। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूूषण नियंत्रण इकाई ने इस कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। छह कंपनियों ने इस कार्य के लिए टेंडर डाले हैं। टेंडर डालने के लिए कंपनियों ने 4-4 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी लगाई है। इकाई ने तीन दिन पहले टेक्निकल बिड खोल दी है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से रिपोर्ट आते ही फाइनेंशियल बिड खुलेगी। जो कंपनी इस कार्य को सबसे कम धनराशि में करने के लिए तैयार होगी, उसे ही ठेका दिया जाएगा। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की देखरेख में निर्माण और संचालन होगा।
पनका में एसटीपी के निर्माण और सभी एसटीपी के 15 साल तक संचालन के लिए छह कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। फाइनेंशियल बिड खोलकर कंपनी फाइनल कर दी जाएगी।--------------------आरके अग्रवाल, महाप्रबंधक, गंगा प्रदूूषण नियंत्रण इकाई

इन कंपनियों ने डाले टेंडर
1 - अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात
2 - एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, नोएडा,
3 - शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई
4 - एसएमएस लिमिटेड, नागपुर
5 - त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रिीज लिमिटेड
6 - वीए टच वेबैग लिमिटेड, चेन्नई

कार्य की लागत
पनका में एसटीपी का निर्माण - 130 करोड़ रुपये
15 साल तक इस प्लांट का संचालन - 300 करोड़ रुपये
सीवेज शोधन करने वाले अन्य सभी एसटीपी, सभी सीवेज पंपिंग स्टेशनों का 15 साल तक अनुरक्षण, मरम्मत, बिजली - 537 करोड़ रुपये
- शहर में संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट - जाजमऊ में 13 करोड़ लीटर, 50 लाख लीटर के दो प्लांट, बिनगवां में 21 करोड़ लीटर क्षमता का एसटीपी, सजारी में 4.2 करोड़ लीटर क्षमता का प्लांट।
- सीवेज पंपिंग स्टेशन - 12