फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IGNOU will be start PhD and MPhil application

इग्नू से करें पीएचडी व एमफिल, आवेदन शुरू, इन विषयों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 13 Mar 2019 01:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
IGNOU will be start PhD and MPhil application
प्रतीकात्मक फोटो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में एमफिल और पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी प्रोग्राम के लिए देशभर में एंट्रेंस एग्जाम 7 अप्रैल को होंगे। जुलाई 2019 सेशन के लिए पीएचडी और एमफिल के लिए ऐडमिशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 मार्च है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केमिस्ट्री, कॉमर्स, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, ट्रांसलेशन स्ट्डीज में एमफिल कर सकते हैं। इसके अलावा बायो केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इंग्लिश, एजुकेशन, एनवायरनमेंटल साइंस, फाइन आर्ट्स, जेंडर एंड डिवेलपमेंट स्टडीज, जिओलॉजी, हिंदी, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट, म्यूजिक, रूरल डिवेलपमेंट, सोशल वर्क, स्टैटिस्टिक्स, ट्रांसलेशन स्ट्डीज और विमेंस स्ट्डीज में पीएचडी प्रोग्राम के लिए भी 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सभी विषयों की सात अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सख्ती के बाद इग्नू प्रशासन ने सभी रिसर्च प्रोग्राम को रेगुलर मोड पर शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए www.onlineadmission.ignou.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या हो तो करें कॉल
किसी भी तरह की उलझन को दूर करने के लिए कैंडिडेट researchunit@ignou.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। इसके अलावा, 011-29571984, 29571985, 29571998 में सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल करके भी किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं।

31 मार्च तक भरें परीक्षा फॉर्म
विश्वविद्यालय प्रशासन के जून 2019 के लिए परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरा जाना शुरू हो चुका है। 31 मार्च तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एक अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच भी स्टूडेंट्स के लिए फॉर्म भरने का मौका होगा, मगर 1000 रुपये लेट फीस के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed