फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ignitia-2025: PSIT students danced to the songs of singer Neeti Mohan

इग्निशिया-2025: गायिका नीति मोहन के गीतों पर झूमे पीएसआईटी के छात्र

Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
सार

पीएसआईटी में आयोजित वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव इग्निशिया-2025 में गायिका नीति मोहन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

विज्ञापन
Ignitia-2025: PSIT students danced to the songs of singer Neeti Mohan
गायिका नीति मोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भौंती स्थित पीएसआईटी में आयोजित वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव इग्निशिया-2025 का अंतिम दिन गायिका नीति मोहन के नाम रहा। नीति ने मधुर आवाज में गानों से संगीतमयी संध्या को यादगार बना दिया। तेरे इश्क में, नैनो वाले ने, इश्क वाला लव, तूने मारी एंट्री, इस बारिश में जैसे गीत गाकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने तू है तो सांस आती है और तू है तो डर नहीं लगता, भावनात्मक गीत गाया तो पूरा परिसर मंत्रमुग्ध हो गया। इससे पहले छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शाम को रोशन किया। छात्रा आर्या सिंह, वान्या सिंह और अपूर्वा सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। शिखर और हर्षित ने गीतों से समां बांध दिया। खुशलीन, आन्या सेठ, संजना और हर्ष ने ओम शांति ओम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया। वहीं, प्रसून, सजल और सक्षम ने दंगल, इंडिया वाले और जीतेगा इंडिया जैसे जोशीले गीतों पर प्रस्तुति दी। निखिल, शिवांश और मानसी ने कॉलेज लाइफ पर आधारित भावनात्मक और मनोरंजक नाटक प्रस्तुत किया। अंत में सृष्टि, अवनी, अवंतिका और मानसी ने तारीफां और दिला दे चंडीगढ़ गानों पर धमाकेदार डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


तकनीकी प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
इग्निशिया-2025 के अंतर्गत आयोजित टेक एक्सपो और अन्य तकनीकी प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड के विजेताओं की घोषणा भी की गई। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने बेहतरीन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं को चुना। पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उनकी तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाते हैं। यहां पर वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह, वाइस प्रेसीडेंट अभिजीत सिंह, तान्या सिंह, ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला, निदेशक प्रो. एसके भल्ला, प्रो. एके राय, प्रो. भगवान जगवानी, निदेशक एकेडमिक प्रो. राघवेंद्र सिंह और निदेशक प्रशासनिक प्रो. विशाल मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed