फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IG's reply filed regarding the security of Mangli Kevat

मंगली केवट की सुरक्षा को लेकर आईजी का जवाब दाखिल

Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
IG's reply filed regarding the security of Mangli Kevat
कानपुर देहात। डकैत मंगली केवट की सुरक्षा संबंधी अर्जी पर सोमवार के आईजी की तरफ से कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया। पिछली तिथि में एसपी की रिपोर्ट दाखिल होने पर मंगली के अधिवक्ता ने आपत्ति की थी। इस पर कोर्ट ने आईजी से जवाब मांगा था।
विज्ञापन

लूट, डकैती, अपहरण व हत्या के आरोपी डकैत मंगली केवट 19 जुलाई 2006 से जेल में निरुद्ध है। पहले वह कानपुर नगर की जेल में था। अब छह साल से माती जेल में है। मंगली केवट पर दर्ज अवैध शस्त्र बरामदगी के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट 14वां वित्त आयोग निजेंद्र कुमार की अदालत में चल रही है। मंगली ने पिछली तारीख में जान को खतरा बता स्पेशल गार्ड से कोर्ट भेजे जाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने एसपी से जवाब मांगा था। एसपी ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने का हवाला देकर स्पेशल गार्ड से भेजने की जरूरत नहीं बताई थी। मंगली ने इस पर आपत्ति करते हुए वर्ष 2006 में तत्कालीन डीआईजी के निर्देश का हवाला देकर कोर्ट में दोबारा अर्जी दी थी। कोर्ट ने आईजी से जवाब मांगा था।
विज्ञापन

मंगलवार को आईजी की तरफ से बंद लिफाफा में कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय द्वितीय ने बताया कि जवाब के अध्ययन के बाद मामले में कोई निर्णय होगा। कोर्ट ने अब 11 जनवरी सुनवाई की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed