फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ig mohit agarwal adopted farrukhabad kidnaper subhash's daughter gauri

आईजी मोहित बोले- गौरी को पढ़ा लिखाकर बनाएंगे आईपीएस, बच्ची को पाल रही महिला सिपाही

Mon, 03 Feb 2020 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
ig mohit agarwal adopted farrukhabad kidnaper subhash's daughter gauri
बच्ची को पाल रही महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में मासूम बच्चों को बंधक बनाने में शातिर बदमाश सुभाष व उसकी पत्नी रूबी मारी गई। अब उसकी मासूम बेटी के पालन पोषण की जिम्मेदारी खुद आईजी मोहित अग्रवाल ने ले ली है।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि वह गौरी को पढ़ा लिखाकर आईपीएस बनाएंगे। कुछ बड़ा होते ही उसको हॉस्टल में दाखिल कर देंगे। आईजी ने तीन दिन से गौरी की देखभाल कर रही महिला सिपाही को दस हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

माता-पिता की मौत से अंजान मासूम गौरी इटावा निवासी सिपाही रजनी की गोद में हंस खेल रही थी। रजनी मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात है। आईजी ने बताया कि उन्होंने सुभाष की पुत्री गौरी को गोद ले लिया है।

जब कुछ बड़ी हो जाएगी तो उसे हॉस्टल में भेजेंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि गौरी को पढ़ा लिखा कर आईपीएस बनाया जाए। इसके लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी वे मुहैया करवाएंगे।

अगर कोई गौरी को गोद भी ले लेगा तो भी वह उसके अपने पैरों पर खड़ा होने तक उसका पूरा खर्चा स्वयं उठाएंगे। आईजी ने सिपाही रजनी की सराहना की। रजनी अपने पास से उसके लिए कपड़े भी खरीद कर लाई है। इस पर आईजी ने लिफाफे में दस हजार रुपये रखकर रजनी को दिए। 

भाजपा नेता ने एक बीघा जमीन गौरी के नाम करने की घोषणा
भाजपा का बूथ अध्यक्ष अंशुल दुबे ने आईजी के सामने कहा कि सुभाष उनका दोस्त था। उसने बच्चों को छोड़ने के लिए समझाया भी था पर उसके समझ में नहीं आया। उसकी बेटी गौरी का कोई नहीं बचा हे।

इसके लिए वह गौरी के नाम पर बरेली-इटावा हाईवे की एक बीघा अपनी जमीन का बैनामा कर देंगे। जब तक गौरी बड़ी होगी उस जमीन की कीमत छह करोड़ रुपये हो जाएगी। इस पर आईजी ने भाजपा नेता की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed