फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   if you want to make career in hotel industry apply till 15 June

होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए 15 जून तक करें आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
if you want to make career in hotel industry apply till 15 June
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। इन कोर्स में शामिल होने के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में तीन कोर्स संचालित होते हैं। दो डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा और एक कोर्स डिग्री का है प्रभारी डॉ विवेक सिंह सचान ने बताया बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी का कोर्स 4 साल का है। इसमें 60 सीटें हैं। इन कोर्स में आवेदन करने के लिए छात्र को 12वीं में 50% अंक चाहिए होते हैं। विज्ञान कला व वाणिज्य वर्ग के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।इस कोर्स की फीस ₹53663 है। डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसज का कोर्स 1 साल और छह माह की ट्रेनिंग का है। इसमें 40 सीटें हैं। इसमें 12वीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसकी फीस ₹29463 है। वहीं डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन का कोर्स 1 साल और 6 महीने के प्रशिक्षण का है। इसमें भी 40 सीटें हैं। किसी भी संकाय के छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। इस कोर्स की फीस 34463 रुपये हैं। छात्र कानपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed