{"_id":"5e480c4d8ebc3ee5b0480344","slug":"if-you-use-png-connection-then-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी करते हैं पीएनजी का इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें ये खबर, हो सकता है आपके घर पर टिकी हो किसी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी करते हैं पीएनजी का इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें ये खबर, हो सकता है आपके घर पर टिकी हो किसी की नजर
Sat, 15 Feb 2020 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
घायल दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के जीएम अरविंद दीक्षित के नवाबगंज स्थित फ्लैट में पीएनजी मैकेनिक बनकर घुसे बदमाश ने उनके बुजुर्ग माता-पिता को पीटा और फिर ढाई लाख कीमत की सोने की चूड़ियां लूटकर भाग गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।
अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश का चेहरा कैद हुआ है। नवाबगंज के वरुण अपार्टमेंट में नाबार्ड जीएम के पिता रमाकांत दीक्षित (80) और मां रमा (70) रहती हैं। रमाकांत केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। अरविंद की तैनाती मुंबई में है। वह पत्नी-बच्चों समेत वहीं रहते हैं।
रमाकांत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह और पत्नी रमा टीवी देख रहे थे। दोपहर करीब एक बजे एक युवक आया। वह बैग टांगे था। उसने बताया कि वह पीएनजी मैकेनिक है। यह पता चला है कि गैस का मीटर ठीक नहीं चला है। इस पर उसे फ्लैट के अंदर आने दिया। वह फोन पर किसी से कहना लगा कि गैस मीटर का कोई पुर्जा खराब है। फिर किचन में चला गया।
विज्ञापन
चूल्हा जलाकर दिखाया, फिर सिर पर मारा हथौड़ा
करीब 15 मिनट बाद उसने रमा से गैस चूल्हा जलाकर देखने के लिए कहा। रमा के किचन में घुसते ही उसने रमा के सिर पर हथौड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उनकी सोने की चार चूड़ियां जबरन उतार लीं। रमाकांत के मुताबिक रमा के चीखने पर जब वह किचन में पहुंचे, तो बदमाश ने उन पर भी हमला कर दिया और धक्का देते हुए भाग निकला। पुलिस कंट्रोल रूम और बेटे को फोन पर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घायल रमा को सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।