{"_id":"5c8de9edbdec2214435fb2c4","slug":"if-you-have-a-good-startup-idea-than-must-read-this-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई के साथ शुरू कर पाएंगे स्टार्टअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के लिए खुशखबरी, पढ़ाई के साथ शुरू कर पाएंगे स्टार्टअप
Sun, 17 Mar 2019 12:06 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) के छात्रों के लिए खुशखबरी है।
एशिया की टॉप स्टार्टअप फंडिंग कंपनी वेंचर कैटेलिस्ट के ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर विनायक नाथ ने इन सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू कराने का एलान किया है। शनिवार को वह सीएसजेएमयू में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

Trending Videos
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 तक इन सभी शिक्षण संस्थानों के छात्रों को पांच से 50 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी। इसके बाद अगर कंपनी को जरूरत पड़ेगी तो उसे बड़े स्तर पर भी फंड किया जाएगा।
एआईटीएच में शुरू होगी ई-सेल
डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने बताया कि संस्थान में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही एंटरप्रिन्योरशिप सेल का गठन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। संस्थान के छात्रों को स्टार्टअप शुरू कराने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी।