फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you don't give me five lakh rupees for my escape, I will shoot five bullets at you

Kanpur News: फरारी के लिए पांच लाख रुपये नहीं दिया तो तुझ पर पांच गोलियां खर्च कर दूंगा

Mon, 16 Jun 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
If you don't give me five lakh rupees for my escape, I will shoot five bullets at you
कानपुर। तेरी चाल बहुत खुल गई है। अगर फरारी के लिए पांच लाख रुपये नहीं दिया तो तुझपर पांच गोलियां खर्च कर दूंगा। गैंगस्टर की धमकी से परेशान अनवरगंज निवासी युवक ने आरोपी गैंगस्टर, उसके भाई व बहन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनवरगंज के आजम बेग गड़ईया निवासी फैज हसीन ने बताया कि वह पहले प्रयागराज में नौकरी करते थे। गड़ईया निवासी अमरीन बानो का गैंगस्टर भाई कामरान उर्फ छोटू प्रयागराज में ही रहता है। पुरानी रंजिश के चलते कामरान ने परेशान करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मौसी ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। आरोप है कि कामरान और उसका भाई ईशान उर्फ शालू धमकाने लगे। दहशत में नौकरी छोड़कर कानपुर लौट आए। इसके बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। 21 अप्रैल की शाम अमरीन बानो, ओसामा रसूल व कामरान, ईशान ने उसे उसके घर के बाहर रोक लिया और गालियां देते हुए कहा कि तेरी चाल बहुत खुल गई है। अगर हमें फरारी के लिए रुपये नहीं देगा तो एक मुकदमा और सही। रिवाल्वर तानकर धमकी दी कि पांच लाख का इंतजाम कर लेना, नहीं तो पांच गोलियां खर्च कर दूंगा। पीड़ित के अनुसार कामरान पर प्रयागराज, कानपुर व उन्नाव में कई मुकदमे दर्ज हैं। मौरांवा उन्नाव में गोहत्या निवारण अधिनियम, सेवन क्रिमिनल एक्ट में कार्रवाई हुई है। पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। अनवरगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed