फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If DJ and Bandbaja play at wedding then Nikah will not be taught

Kanpur News: शादी में बजा डीजे व बैंडबाजा तो नहीं पढ़ाएंगे निकाह

Sat, 09 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
If DJ and Bandbaja play at wedding then Nikah will not be taught
राजपुर। मुस्लिम वर्ग की शादी में बैंडबाजा और डीजे की धुन पर थिरकने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उलेमाओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि इस पर अमल न किए जाने पर कोई उलेमा निकाह में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन

कस्बे के आराम शाह बाबा की दरगाह में गुरुवार शाम को एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें नई जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना अनीसुर्रहमान , नूरी जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना सैय्यद अजमत अली, नई बस्ती जामा मस्जिद के पेश ईमाम मुफ्ती हाशिम साहब व पुरानी जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना नियामत उल्ला साहब के साथ कस्बे के मुस्लिम वर्ग के संभ्रांत लोग उपस्थित हुए। बैठक में फिजूल खर्ची रोकने के लिए शादी व निकाह के दौरान बैंडबाजा और डीजे रोक लगाने की सहमति बनी। उलेमाओं ने एक साथ कहा कि किसी शादी में बैंडबाजा व डीजे बजा तो मौलाना उसका निकाह नहीं पढ़ाएंगे। इसके बाद भी अनदेखी की गई तो परिवार के जनाजे में भी मौलाना शिरकत नहीं करेंगे। कहा कि शादी में जो खर्च बैंडबाजा व डीजे के नाम पर खर्च किया जा रहा है, उसे मदरसों व मौलवियों पर खर्च किया जाए। जिससे मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों में दीनी तालीम हासिल हो। नाच गाने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। इसकी इजाजत शरीयत भी नहीं देती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान पति अनवार खां, सरताज अहमद, अनवार खां मुन्ना, असलम इदरीशी, मारुफ खां, तौफीक राईन, आमिर खां, जावेद खां, सरताज ,खलील अहमद,आसिफ राईन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed