{"_id":"697a5a290d867b9e610c2934","slug":"identify-the-ancient-heritage-of-the-village-and-feed-it-on-the-portal-bdo-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-137565-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की प्राचीन धरोहर की पहचान कर पोर्टल पर कराएं फीड : बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की प्राचीन धरोहर की पहचान कर पोर्टल पर कराएं फीड : बीडीओ
Thu, 29 Jan 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक के गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को बीडीओ विश्राम सिंह ने एडीओ और पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इसमें ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही गांव की प्राचीन धरोहर की पहचान कर पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बीडीओ ने ग्राम पंचायत वार सचिवों से शौचालय सत्यापन की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की प्रगति और छठवें वित्त आयोग से संबंधित सूचनाओं के संकलन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बीडीओ ने मेरा गांव मेरी धरोहर योजना के तहत गांवों की प्राचीन और महत्वपूर्ण धरोहरों की पहचान कर, उनके विवरण को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। सभी पंचायत सचिवों से इस कार्य को प्राथमिकता देने और समयबद्ध तथा सटीक सूचना उपलब्ध कराने को कहा। यहां एडीओ पंचायत अशवनी कुमार, पंचायत सचिव स्नेहा राजपूत, निधि बाजपेयी, रूबी गौतम, शशांक यादव, विष्णु गुप्ता, मगन सिंह आदि रहे।