{"_id":"6647ca991fa020eadb039824","slug":"identification-of-the-dead-body-found-hanging-in-nahar-kothi-complex-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-112590-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नहर कोठी परिसर में फंदे पर लटके मिले शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नहर कोठी परिसर में फंदे पर लटके मिले शव की शिनाख्त
Sat, 18 May 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 18 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
झींझक। नहर कोठी परिसर में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव की शिनाख्त शुक्रवार को थाना पहुंचे युवक ने पिता के रूप में की। मृतक दो माह पहले पत्नी की हुई मौत से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की।
कानपुर नगर के ककवन थाना क्षेत्र के बिलारीपुर ककवन निवासी दिवारी लाल शुक्रवार को थाना मंगलपुर पहुंच नहर कोठी में पेड़ से लटके मिले शव की शिनाख्त पिता राम सनेही (65) के रूप में की है। दिवारी लाल ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पिता रसूलाबाद स्थित एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कह निकले थे। बताया कि दो माह पहले मां का निधन हो गया था। इसके बाद से पिता अकेलापन महसूस करने लगे। अक्सर परेशान रहते थे। बेटे ने पुलिस को परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात कही। बता दें कि गुरुवार सुबह नहर कोठी के पास बबूल के पेड़ से वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतक की जेब से पुलिस ने 11 सौ रुपये भी बरामद किए थे। पुलिस काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं कर सकी थी। इसके बाद शव की पहचान के लिए आस पास के थानों में संपर्क किया गया था। चौकी प्रभारी झींझक अनुज अवस्थी ने बताया कि मृतक के पुत्र ने फोटो देखकर पहचान की है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।