फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ICC Academy and RK Bajpai Academy win their matches.

Kanpur News: आईसीसी एकेडमी और आरके वाजपेयी एकेडमी जीते

Tue, 06 Jan 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
ICC Academy and RK Bajpai Academy win their matches.
कानपुर। डाॅ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में सोमवार को हुए सेमीफाइनल मैच में आईसीसी एकेडमी ने वीएसआईसीएस इलेवन को 98 रन और आरके वाजपेयी इलेवन ने एनटी क्रिकेट एकेडमी को 27 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले सेमीफाइनल मैच में आईसीसी एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। टीम से आदित्य प्रजापति ने 91 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में शिवांश ने तीन, हर्षित वर्मा, अखिल ने एक-एक विकेट झटका। वहीं वीएसआईसीएस इलेवन की पूरी टीम 15.5 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। टीम से अपूर्व ने सर्वाधिक 17 रन बनाए तो गेंदबाजी में आदित्य प्रजापति ने चार विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य प्रजापति को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में आरके वाजपेयी इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए। टीम से अयमन ने 65 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वी द्विवेदी ने तीन, कार्तिक गुप्ता ने दो विकेट झटके। वहीं एनटी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 17.5 ओवर में 99 रन पर आउट हो गई। टीम से एसएम यादव ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशु सोनकर ने तीन व अब्दुल समद ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अयमन को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed