फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I Insulted before 5000 farmers, guests : BJP District President

5000 किसानों और अतिथियों के सामने हुआ है मेरा अपमानः भाजपा जिलाध्यक्ष

Thu, 14 Sep 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
I Insulted before 5000 farmers, guests : BJP District President
डेमो
अवसर था कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरण का। किसानों से खचाखच भरा मंडी परिषद मैदान और मंचासीन विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित और जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री समेत कई विधायक और डीएम व एसपी भी  थे। इसके बाद हुआ कुछ ऐसा...
विज्ञापन


 सोमवार को जिला प्रशासन ने मंडी परिषद में फसल ऋण मोचन योजना के तहत पांच हजार किसानों को प्रमाणपत्र देने का कार्यक्रम किया था। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित और जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री समेत कई विधायक और डीएम व एसपी भी मंच पर थे। करीब तीन बजे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार के साथ महामंत्री अनुराग अवस्थी, सरोज सिंह चौहान और विपिन मिश्रा पहुंचे। जिलाध्यक्ष मंच की ओर बढ़े तो हसनगंज थाना प्रभारी ने उन्हें रोक लिया। खुद को रोके जाने से नाराज जिलाध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के साथ लौट गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी अपनी मानसिकता नहीं बदल पाए हैं। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को बताया है कि पांच हजार किसानों और कार्यक्रम में आए अतिथियों की मौजूदगी में अपमान किया गया। जानकारी होते ही प्रशासन ने मान-मनौव्वल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष को मंच पर जाने से रोकने का मामला प्रदेश संगठन तक पहुंच गया। भाजपा संगठन और प्रशासन के बीच हुए तनाव को कम करने के डीएम ने पहल की। मंगलवार को एडीएम के जरिए जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों को चाय पीने के लिए बुलवाया। डीएम के कार्यालय में ही एसपी भी दोपहर एक बजे तक इंतजार करती रहीं। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यस्त बताकर चाय पीने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed