फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I have laid my heart on the feet, got applause by saying don't get crushed

Kanpur News: मैनें कदमों पर दिल बिछाया है, कुचल के न जाओ सुनाकर तालियां बटोरी

Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
I have laid my heart on the feet, got applause by saying don't get crushed
भरथना। कस्बा स्थित एक वाटिका में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे व विधायक प्रदीप यादव ने किया। कवि सम्मेलन में दूर दराज से आए कवियों ने कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ आगरा की कवि भूमिका जैन ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद कवि साबिर इटावी ने सब कुछ चला गया तेरी मां के इलाज में, बेटी बता दहेज तेरा कैसे लाऊं में सुनाया। कवि प्रदीप पंचम कानपुर ने मेरी ताकत मेरी कलम के खरीददार बहुत आए व इलाहाबाद के कवि अखिलेश द्विवेदी ने हम अपना दर्द बांटें या न बांटें पर हंसी बांटनी पढ़ी।
विज्ञापन

गजलकार अशोक यादव ने कहा मैंने कभी ईमान का सौदा नहीं किया। राधेश्याम भारती इलाहाबाद ने दो-दो बेटों की महतारी, अंत समय में बांझ हो गई सुनाकर मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतकार चंदन राय मुंबई ने मैंने कदमों पे दिल बिछाया है, चल के जाओ कुचल के न जाओ पढ़कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह में रमेश दत्त दीक्षित स्मृति साहित्य सम्मान से साबिर इटावी, डाॅ. ईश पांडे स्मृति चिकित्सा सम्मान से डाॅ. हरिमाधव शरण, लक्ष्मी दीक्षित स्मृति शिक्षक सम्मान से अशोक भदौरिया, वीरेंद्र सिंह यादव स्मृति खेल रत्न सम्मान से पैराएथलीट अजीत यादव, चौ. शिवनाथ सिंह स्मृति वरिष्ठ नागरिक सम्मान से गजराज सिंह यादव , हरनाथ सहाय शिक्षा प्रसार सम्मान से अतवीर सिंह यादव, राजाराम पोरवाल स्मृति समाजसेवी सम्मान से आशीष पटेल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन का आयोजन स्व. रमेश दत्त दीक्षित, वरिष्ठ चिकित्सक स्व. डॉ ईश पांडेय, समाजसेवी अवध नारायण सिंह यादव व वीरेंद्र सिंह यादव की स्मृति में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, चेयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, डाॅ. रामप्रकाश यादव, पवन यादव, गुरु नारायण कठेरिया, डाॅ. सतेंद्र यादव, रोहित भंसाली, भगवान दास पोरवाल, मोहित यादव अनिल दीक्षित, संजय दीक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed