फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband was murdered along with his adopted son, wife and lover arrested

Kanpur News: गोद लिए बेटे के साथ पति की हत्या की थी, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Husband was murdered along with his adopted son, wife and lover arrested
फोलोअप:
विज्ञापन

फोटो संख्या 38

- गांव के युवक से महिला के अवैध संबंध थे, पता चलने पर पति ने साजिशन उसे गोद लिया था
- पति, पत्नी के प्रेमी युवक की हत्या करना चाहता था, पता चलने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गांव के युवक को सुपारी देकर महिला ने गोद लिए बेटे के साथ पति की हत्या की थी। पुलिस की जांच में महिला के गोद लिए बेटे से अवैध संबंध होने का पता चला है। पति के बाधा बनने पर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी और गोद लिए बेटे को जेल भेज दिया है। तीसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गपचिया गांव में शुक्रवार रात अंजली जाटव ने पति मनोज जाटव की हत्या करके पुलिस को झूठी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अंजली के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे। महिला ने गांव के लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गांव निवासी मनोज जाटव की पत्नी अंजली का गांव के राहुल से अवैध संबंध थे।इस बात का मनोज जाटव को पता चल गया था। इसी कारण उसने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मनोज, राहुल की हत्या करना चाह रहा था। साजिशन उसने चार माह पहले राहुल को गोद लिया था। महिला ने यह बात राहुल को बता दी थी। राहुल हरियाणा के फरीदाबाद में कपड़े का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर को मनोज दिल्ली से घर आया था। तभी अंजली ने राहुल को फोन करके घर बुला लिया। राहुल ने अपने साथी गांव के ही विकास कुमार जाटव के साथ मिलकर 15 नवंबर की रात घर में सोते समय मनोज पर धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
हत्याकांड के बाद विकास दो मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर भाग गया। पूछताछ के बाद मनोज की पत्नी अंजली और राहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बैट व हंसिया बरामद कर ली गई। कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

ढाई लाख रुपये में दी थी हत्या की सुपारी
अंजली ने विकास जाटव को ढाई लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दी थी। जिसमें से 27 हजार रुपये एडवांस दिए थे। पुलिस पूछताछ में अंजली ने बताया कि रात दो बजे राहुल और विकास घर आए थे। मनोज ने उस रात काफी शराब पी थी। अंजली ने मनोज का मुंह कंबल से दबा दिया था। उसके बाद विकास और राहुल ने मनोज के ऊपर हंसिया से गर्दन काटी और लकड़ी के बैट से कई वार करके हत्या कर दी। महिला ने अपने बच्चों को भी धमकाया था कि उन्होंने किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें भी मरवा देगी। इसी वजह से बच्चे पुलिस को सही कारण नहीं बता रहे थे। वहीं, विकास कुमार जाटव ने जनवरी 2023 में गांव के ही एक युवक का अपहरण किया था। पुलिस ने पीड़ित को कब्जे से मुक्त कराकर विकास को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed