Hardoi News: अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति, विरोध करने पर दिया तीन तलाक, पांच लोगों पर मामला दर्ज
संडीला कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि पति उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो तीन तलाक दे दिया।
विस्तार
हरदोई जिले में एक महिला ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह वर्ष पूर्व उसका निकाह संडीला कस्बा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। उसके विरोध करने पर उसे पीटता था। इसकी शिकायत तीन साल पहले उसने कोतवाली में की थी।
पुलिस के डर से पति ने समझौता कर लिया था। समझौता होने के कुछ दिनों बाद से फिर वही हरकत करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर चुप रहने की धमकी दी। कुछ दिन पूूर्व पति उसे मायके छोड़ आया। इसके बाद फोन करके तीन बार तलाक कह दिया। सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गंगा खेड़ा मजरा जामू निवासी गबरुन जहां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व शमीम निवासी टिकिया थाना पारा लखनऊ के साथ हुआ था। दो साल बाद कम दहेज को लेकर उसके पति शमीम, ससुर गामा, सास नंहक्की उर्फ हसीना, ननद सना बानो व अफसाना उसे प्रताड़ित करने लगे।