{"_id":"5f63209473263c3d58103e64","slug":"husband-used-to-drink-alcohol-everyday-and-beat-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर रोज मारता था पति तो छोड़कर प्रेमी संग गई पत्नी, नगदी और जेवर छीनकर बेचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर रोज मारता था पति तो छोड़कर प्रेमी संग गई पत्नी, नगदी और जेवर छीनकर बेचे
Thu, 17 Sep 2020 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग महिला के प्रेमी ने उसके नगदी और जेवर छीनकर बेच दिए। मौका मिलते ही बुधवार को महिला दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर से भाग निकली। महिला को बच्चों संग रोडवेज परिसर में रोते-बिलखते देख कर्मचारियों ने चंदा कर बस से दिल्ली के रास्ते पंजाब भेज दिया।
गोरखपुर के थाना महाराजगंज निवासी एक पिता ने बेटी की शादी पड़ोसी गांव में की थी। माता-पिता दामाद और बेटी के साथ पंजाब के लुधियाना में धागा फैक्ट्री में काम करने लगे। दामाद शराब का आदी हो गया और वह मारपीट करने लगा। इस दौरान एक बेटा और एक बेटी पैदा हो गए।

मारपीट से आजिज आकर महिला पति के साथ काम करने वाले मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ साल भर पहले बच्चों और गृहस्थी का सामान लेकर भाग आई। कुछ दिन सब ठीक रहा, बाद में प्रेमी ने पति से ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
मंगलवार रात नौ बजे प्रेमी ने शराब पीकर महिला को पीटकर 24 रुपये छीन लिए। जेवर पहले ही बेच चुका था। परेशान होकर बुधवार सुबह तीन बजे महिला दोनों बच्चों संग घर से निकल आई। रोडवेज पर रोते हुए कर्मियों और पीआरडी जवानों ने देखा। महिला ने रो-रो कर बताया कि वह मार डालेगा मुझे।
मैं अपने माता-पिता के पास लुधियाना जाना चाहती हूं। पूछताछ के बाद प्रभारी शिव प्रकाश दुबे, अक्षम चालक संजू कुमार ने कर्मियों ने सहयोग राशि ली। सहयोग में मिले 15 सौ रुपये उसे दे दिए। दिल्ली की बस पर बैठाकर टिकट बनवाकर रवाना कर दिया।