फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband used to beat and abuse wife for dowry in Etawah, used to make unnatural relations

दहेज के लिए हैवानियत: पति करता था पत्नी से मारपीट और गाली-गलौज, बनाता था अप्राकृतिक संबंध, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Mar 2023 06:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Mar 2023 06:16 PM IST
सार

बकेवर थाना क्षेत्र में एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसका पति बेरहमी से पीटता था। अप्राकृतिक संबंध बनाकर शारीरिक कष्ट भी देता था।
 

विज्ञापन
Husband used to beat and abuse wife for dowry in Etawah, used to make unnatural relations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने पति सहित दो लोगों के विरुद्ध दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और अप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कस्बा लखना निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले औरैया में हुई थी। शादी के समय परिजनों ने सामर्थ के अनुसार खर्च किया। शादी के कुछ दिनों बाद सुरालिजन उसे परेशान करने लगे। इसी दौरान एक पुत्र हुआ। पति नशा करने का आदी है और पैसे न देने पर मारपीट करता था।
विज्ञापन

यही नहीं, डरा धमका कर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर भूखा प्यासा रखा जाता था। दूसरी शादी करने का दबाव बनाते हुए शारीरिक कष्ट भी देता था। जब वह मायके चली आई तो एक दिन पति अपने भाई के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
मां और पिता बचाने आए, तो आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बकेवर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed