फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband started selling his hashish to fulfil wife's hobby

पत्नी के प्यार में चरस का कारोबार, पकड़े जाने पर सामने आया ये सच

Wed, 03 Apr 2019 06:55 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
husband started selling his hashish to fulfil wife's hobby
डेमो
पत्नी के शौक पूरे करने के चक्कर में एक युवक चरस तस्कर बन गया। कानपुर में किदवई नगर पुलिस ने उसे तीन किलो चरस संग दबोचा है। सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह वेंडी स्कूल चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा और गिर गया। उसके बैग से तीन किलो चरस मिली। वह कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी रामवीर है।
विज्ञापन


छह महीने पहले उसने प्रेम विवाह किया था। पत्नी के लिए जेवर खरीदने और उसके अन्य शौक पूरे करने के लिए वह मक्कापुर, महाराजपुर निवासी रीना नाम की महिला से चरस लेकर तस्करी करने लगा। रामवीर ने बताया कि चरस सप्लाई के लिए रीना उसे कोडवर्ड बताती थी। सप्लाई लेने वाला शख्स लाल या पीली शर्ट पहने रहता था। रीना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed