फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband sent to buy meat, then woman hanged herself in front of two innocent children

Kanpur: पति को मीट खरीदने के लिए भेजा, फिर दो मासूमों के सामने महिला ने लगा लिया फंदा

Sat, 07 Jun 2025 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 09:14 PM IST
सार

Kanpur News: महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना रावतपुर थानाक्षेत्र के राणा प्रतापनगर की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Husband sent to buy meat, then woman hanged herself in front of two innocent children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावतपुर थानाक्षेत्र में पति को मीट खरीदकर लाने के बहाने भेजकर पत्नी ने दो मासूमों के सामने फंदे से लटककर जान दे दी। घंटे भर बाद सामान लेकर पति लौटा तो मासूम ने किसी तरह तसले पर खड़े होकर दरवाजा खोला। कमरे में पहुंचा जहां शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जिला उन्नाव के थाना बांगरमऊ के सिद्धपुर पलसिया निवासी सूरज कुशवाहा मजदूरी करता है। बताया कि चार माह पहले वह रावतपुर के राणा प्रतापनगर में राकेश के मकान में किराये पर रहने आया था। परिवार में पत्नी रोशनी (23), बेटा कृष्णा और सितांश हैं। उसने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पत्नी ने उन्हें 100 रुपये देकर चिकन और बर्फ लाने को कहा। इस पर वह बाजार चला गया। वह एक घंटे बाद लौटा तो दरवाजा बंद था। पत्नी को 16 कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर बड़े बेटे कृष्णा ने तसले पर खड़े होकर दरवाजे की कुंडी खोली। बच्चों को रोता देख वह अंदर कमरे में पहुंचा जहां पत्नी का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था। सूरज के अनुसार घर में किराये के कमरे में पहले भी दो महिलाएं आत्महत्या कर चुकी हैं। 10 दिन पहले पत्नी ने कहा था कि उसे कोई दिखता है और कहता है कि पूजा कराओ। कुछ समय पहले पूजा भी कराई थी। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed