{"_id":"6112d4708ebc3e7c9c5a79f4","slug":"husband-s-family-refused-to-keep-the-woman-akbarpur-news-knp6455165134","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को रखने से पति के परिजनों ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को रखने से पति के परिजनों ने किया इनकार
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के डिलौलिया गांव के निवासी ससुराल वालों ने महिला को रखने से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से एसडीएम ने महिला को नारी निकेतन भेजा है। उसके पति को तलब किया गया है।
पश्चिम बंगाल के वर्धमान जनपद के जमूरी कस्बा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। डेरापुर के डिलौलिया गांव निवासी मुकेश मजदूरी करने दिल्ली गया था। वहां पर दोस्ती हो गई। इस पहले पति को छोड़ दिया और मुकेश से दूसरी शादी कर ली। बताया कि मुकेश उसे छोड़कर कहीं चला गया। इसपर डिलौलियां में ससुराल आकर करीब छह माह रुकी। एक माह पूर्व मुकेश उसे जयपुर छोड़ आया। किसी तरह से डिलौलिया गांव आई। अब तक मुकेश नहीं मिला है और उसके परिजन रखने से इनकार कर रहे हैं।
चौकी प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच की गई। मुकेश के पिता व परिवारीजनों ने मुकेश को गलत आचरण के चलते संपत्ति से बेदखल करने और संबंध विच्छेद करने की बात कही है। महिला को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्होंने नारी निकेतन में रखने का आदेश दिया है। महिला को कानपुर नारी निकेतन भेजा जा रहा है। मुकेश को कोर्ट ने तलब किया है।