{"_id":"5c584513bdec22128b559227","slug":"husband-s-beating-by-in-laws-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जानलेवा ससुराल' लड़के की हालत देख लोग बोले- ऐसा तो कोई दुश्मन के साथ भी न करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जानलेवा ससुराल' लड़के की हालत देख लोग बोले- ऐसा तो कोई दुश्मन के साथ भी न करे
Mon, 04 Feb 2019 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में पत्नी को विदा कराने आए युवक को ससुरालियों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला कासगंज के सिदापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखुड़ी निवासी श्यामसुंदर (30) पुत्र संतोष मिश्रा खेती करता है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी नीतू मायके में थी। श्यामसुंदर सोमवार सुबह पत्नी को विदा कराने गया था।
विज्ञापन
किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया
वहां ससुरालियों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया और घर के बाहर सड़क पर डालकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रेलवेगंज चौकी इंचार्ज राहुल सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काफी देर बाद होश आने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि जांच की जा रही है। ससुरालियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काफी देर बाद होश आने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि जांच की जा रही है। ससुरालियों की तलाश की जा रही है।