Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband killed his wife just two months after love marriage In Kanpur

चरित्र पर शक: दो माह पहले लव मैरिज... अब चाकू से गोदकर पत्नी का कत्ल, फॉरेंसिक टीम भी गिन न सकी शरीर पर जख्म

Thu, 18 Apr 2024 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Apr 2024 09:00 AM IST
सार

कानपुर में प्रेम विवाह के दो माह बाद ही पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति कमरा बंद कर पैतृक गांव भाग गया। अगले दिन खुद मकान मालिक को हत्या करने की सूचना दी। महिला के शरीर पर अनगिनत घाव मिले हैं।

विज्ञापन
husband killed his wife just two months after love marriage In Kanpur
,kanpur murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के पनकी के कछुआ तालाब के पास कटरा मोहल्ले में सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव रायबरेली भाग गया। 
विज्ञापन


बुधवार को खुद मकान मालिक को पत्नी के ही मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। दोनों ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। महिला तलाकशुदा थी। आशंका है कि नशेबाजी और चरित्र पर उंगली उठाने के विरोध में हत्या की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रायबरेली रवाना हो गईं हैं। पनकी रतनपुर निवासी गुंजन गौतम (35) की शादी 10 साल पहले सीटीआई मोहल्ले के महेंद्र से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने बाद ही गुंजन का तलाक हो गया था। इसके बाद से गुंजन किराये पर अलग रहकर एक दवा कंपनी में नौकरी कर अपना गुजारा कर रही थी। एक साल पहले वह कटरा में कामता प्रसाद राजपूत के मकान में किराये पर रहने आई थी। तीन मंजिले मकान में वह सबसे नीचे रहती थी। 
Trending Videos

तीसरी मंजिल पर रायबरेली के ऊंचाहार के पूरे इमलिया निवासी शिवा गुप्ता रहता था। शिवा पावर हाउस में किसी बिल्डर के साथ काम करता था। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद 13 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। 

 

मंगलवार सुबह से गुंजन के कमरे का ताला बंद था और बर्तन बाहर पड़े थे। इस पर दूसरे किरायेदारों को अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन फिर सब अपने-अपने काम में लग गए। इस बीच बुधवार दोपहर को शिवा ने मकान मालिक को पत्नी की हत्या कर देने की सूचना दी। इसके बाद एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह, पनकी थाना प्रभारी फोर्स के मौके पर पहुंचे।

गुंजन की मां मंजू और बहनोई मनीष भी वहां पहुंच गए। पुलिस के सामने मनीष ने कमरे का ताला तोड़ा, तो सामने फर्श पर गुंजन का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने घटना की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। गुंजन के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मैंने गुंजन की हत्या कर दी है... खुद भी फंदा लगाने जा रहा हूं
गुंजन के पड़ोस में किराये पर रहने वाली शिल्पी शुक्ला ने बताया कि गुंजन का कमरा बंद देख बुधवार को मकान मालिक से अनहोनी की आशंका जताई थी। हालांकि उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह भी पति के साथ भंडारे के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। दोपहर को शिवा ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि मैंने गुंजन की हत्या कर दी है और खुद फंदा लगाने जा रहा हूं। इसके बाद फोन बंद कर लिया। तब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
 

चाकू से इतने वार... गिन नहीं पाई फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम और पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाने के साथ ही गुंजन के शव को भी देखा। शरीर पर किए गए अनगिनत वार शिवा की हैवानियत की कहानी बयान कर रहे थे। चेहरे, गले, छाती, पेट, नाजुक अंग समेत पूरे शरीर पर इतने वार किए कि फोरेंसिक टीम गिन भी नहीं पाई।

वहीं पुलिस का कहना है कि पूरा शरीर खून से लथपथ है। इस वजह से भी घाव समझ नहीं आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया 15 से ज्यादा वार किए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम में सही जानकारी हो सकेगी। पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed