{"_id":"66b5fbeaba4f480030020e01","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-second-wife-over-phone-victim-filed-a-report-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पति ने फोन कर दूसरी पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट…कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पति ने फोन कर दूसरी पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट…कही ये बात
Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:52 PM IST
सार
Kanpur News: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि पति की पहली पत्नी ने घर आकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महिला ने फोनकर तीन तलाक देने का आरोप लगा बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुंशीपुरवा निवासी सन्नो ने बताया कि उनका निकाह पांच अगस्त 2018 को सकेरा इस्टेट अनवरगंज निवासी मोहम्मद युसुफ के साथ हुआ था।
विज्ञापन
बताया कि शेरा नाम के युवक ने बताया था कि उसकी बहन की मौत हो गई है, बच्चों की देखभाल करनी है। इस पर उसने युसुफ से निकाह कर लिया। शादी के बाद पति युसुफ कुवैत चले गए। 11 जुलाई 2023 को लौट कर आए और सप्ताह भर रुकने के बाद फतेहपुर खागा स्थित गांव चले गए।
विज्ञापन
सन्नो ने बताया कि इस दौरान साकिरा बेगम नाम की महिला अपने बेटे रजा के साथ घर आई और खुद को पति की पहली पत्नी बताते हुए मारपीट की। पति से शिकायत की, तो उन्होंने फोन पर ही 28 अप्रैल 2024 को तीन तलाक दे दिया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन