{"_id":"63527fc99231255f06729dce","slug":"husband-fed-poison-to-the-married-woman-for-not-having-a-child-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: संतान पैदा न होने पर पति ने खिलाया जहर, 12 साल पहले हुई थी शादी, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: संतान पैदा न होने पर पति ने खिलाया जहर, 12 साल पहले हुई थी शादी, महिला की हालत गंभीर
Fri, 21 Oct 2022 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में संतान न होने पर पति ने पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। पड़ोसी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर विवाहिता की स्थिति नाजुक बता रहे हैं।
विज्ञापन
पत्नी को पति ने खिलाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले के मोहल्ला सुभाषनगर में संतान पैदा न होने पर पत्नी को जबरन जहर खिलाने का मामला उजागर हुआ है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने पति पर प्रताड़ित करने और जहर खिलाकर मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सुभाषनगर निवासी कालीचरण की शादी धनुषधारी चरखारी निवासी तेजकुंवर (32) के साथ 19 जून 2010 को हुई थी। 12 वर्ष हो जाने के बाद भी दंपती के कोई संतान नहीं है। संतान न होने से दोनों के बीच आएदिन विवाद होता है। आरोप है कि संतान न होने के चलते शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने जबरन उसे जहर खिलाया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पड़ोसियों की मदद से तेजकुंवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि संतान न होने पर पति उसे प्रताड़ित कर घर से चला जाने की बात कहता है।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, ऐसा न करने पर उसे जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। बता दें कि आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है। विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।