{"_id":"62c9469e76956a75c162bc2e","slug":"husband-committed-suicide-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कई बार मनाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कई बार मनाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की आत्महत्या
Sat, 09 Jul 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:43 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास मौजूद मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी मुकेश (30) मजदूरी करता था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी प्रभा के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को मुकेश और प्रभा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद प्रभा अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
पत्नी के जाने के बाद मुकेश परेशान हो गया। उसने मोबाइल पर प्रभा से वापस आने की विनती भी की, लेकिन प्रभा वापस नही आई। इसके बाद मुकेश शुक्रवार देर शाम घर से चला गया। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक तालाब के पास शीशम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी और 8 माह का मासूम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।