Auraiya: पत्नी के घर न आने पर पति ने जहर खाकर दी जान, 2017 में दोनों का हुआ था प्रेम विवाह
अयाना थाना क्षेत्र में दो सालों से पत्नी के घर न आने से निराश एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में दो सालों से पत्नी के घर न आने से परेशान युवक ने गुरुवार रात को चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
अयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी संजीव कुमार (29) पुत्र स्व. आशाराम मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। गुरुवार रात उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देदी। मृतक के भाई संजय ने बताया कि संजीव ने वर्ष 2017 में रौतियापुर औरैया निवासी नगीना के साथ प्रेम विवाह किया था।
वर्ष 2020 में पत्नी के छोड़कर चले जाने से संजीव तनाव में रहने लगा। गुरुवार देर रात को संजीव के घर न पहुंचने पर परिजनों उसकी खोज की तो वह गांव के बाहर पुलिया के पास पड़ा मिला। पूछताछ में संजीव ने बताया कि उसने चूहामार दवा खा ली है।
परिजन उसे आनन-फानन में मुरादगंज स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। संजीव की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां होमश्री का रो-रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पत्नी के घर न आने की वजह से युवक ने जहर खाने की जानकारी दी गई है। परिजनों के पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।