फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband committed suicide after wife's death

पत्नी ने मौत को लगाया गले तो पति कूद गया ट्रेन के आगे, इन आरोपों की वजह से उठाया कदम

Fri, 12 Apr 2019 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide after wife's death
डेमो पिक
कानपुर के जूही में गुरुवार दोपहर पल्लेदार दिलीप सविता की पत्नी रीतू (23) ने फांसी लगा ली थी। ढकनापुरवा, बाबूपुरवा निवासी मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की वजह से क्षुब्ध होकर दिलीप ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


साजन ने बताया कि साल 2016 में बहन रीतू की शादी जूही निवासी दिलीप से हुई थी। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पर रीतू के साथ मारपीट करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी का कहना है कि साजन की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या की रिपोर्ट में अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम की जानकारी होते ही दिलीप आपा खो बैठा और शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed