{"_id":"6779e7789f622fad920c0a6d","slug":"husband-burn-her-with-cigarettes-he-freshen-wound-by-scratching-it-in-kanpur-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिगरेट से दागता था पैर... फिर घाव को कुरेदकर करता था ताजा, इसलिए हैवान बन जाता था पति; ससुर-देवर देते साथ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिगरेट से दागता था पैर... फिर घाव को कुरेदकर करता था ताजा, इसलिए हैवान बन जाता था पति; ससुर-देवर देते साथ!
Sun, 05 Jan 2025 08:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:11 AM IST
सार
कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स सिगरेट से पत्नी के पैर दागता था। फिर वो घाव को कुरेदकर ताजा कर देता था। बेकनगंज निवासी नवविवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला के साथ हैवानियत की हदें पार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में नवविवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर सिगरेट से पैर दागने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बताया कि पति सिगरेट से जले घाव को कुरेदकर ताजा कर देता था। वहीं, ससुर और देवर पर भी विवाहिता ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पेंबाग निवासी नवविवाहिता ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को उसका निकाह मनोहरनगर शुक्लागंज निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद पति ने अलमारी का कारखाना लगाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
आरोप है कि मांग न पूरी होने पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति जलती सिगरेट से पैरों को दागने लगा। जख्म ठीक नहीं हो पाता था, वह नाखून से घाव को कुरेदकर ताजा कर देता था।
विज्ञापन
उसे अकेला पाकर ससुर और देवर कमरे में खींचकर छेड़खानी करते थे। कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया गया। ससुराल वालों की हरकत से तंग आकर मायके वालों ने आठ लाख रुपये दे दिए। बीती 27 मार्च को उसे गर्भवती हालत में घर से भगा दिया।

परिजनों ने उसे उर्सला में भर्ती कराया, जहां पांच जून को मृत बच्चे को जन्म दिया। बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत होने, छेड़खानी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवविवाहिता को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर जान से मारने की कोशिश
उधर, कानपुर के रेलबाजार में विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर टॉयलेट क्लीनर पिलाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। हालत बिगड़ने पर मायके पक्ष ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। रावतपुर के गणेशनगर में रहने वाली अफरी फातिमा ने बताया कि उसका पिछले साल 9 फरवरी को रेलबाजार निवासी जीशान से निकाह हुआ था।
किसी युवती से फोन पर बात कर रहा था पति
शादी के पांच छह माह बाद से दहेज में 30 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति किसी युवती से फोन पर बात कर रहा था। उसने विरोध किया तो मारपीट की। सास, ससुर भी प्रताड़ित करने लगे।

टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या का प्रयास
सास-ससुर और पति ने दबोचकर टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या का प्रयास किया। इसमें जेठानी, ननद और नंदोई ने मदद की। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालत बिगड़ने पर उसने मायके वालों को जानकारी दी। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि नवविवाहिता का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।