{"_id":"6ad2560b30a7f855a90fde20","slug":"husband-brings-girlfriend-home-woman-dies-by-hanging-following-an-altercation-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रेमिका को घर लेकर आया पति, झगड़े के बाद युवती ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रेमिका को घर लेकर आया पति, झगड़े के बाद युवती ने फंदा लगा दी जान
Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर के सिकठिया गांव निवासी किसान लखन सिंह ने बताया कि बेटी ज्योति ने नौबस्ता के हंसपुरम निवासी शीबू सिंह से मार्च 2026 काे प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शीबू के महाराजपुर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। आरोप है कि बुधवार को शीबू अपनी प्रेमिका को घर लेकर आया जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। शुक्रवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ज्योति की मौत हो गई। ससुराल पहुंचे तो शव फर्श पर पड़ा था। गले में रस्सी बंधी थी। परिजन ने ज्योति के पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन